Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 40 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा:64 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए DM ने दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में कुल 40,362 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को नकलविहीन एवं भयमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 21,717 और इंटरमीडिएट के 18,645 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 12 मार्च, 2026 को समाप्त होंगी। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों को शासन द्वारा जारी सभी नियमों और निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि परीक्षा नकलविहीन और भयमुक्त वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध होने चाहिए ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई समस्या न हो। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला अध्यापिकाओं द्वारा की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डिंग की कार्यप्रणाली की जांच अधिकारी प्रतिदिन करेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का निरंतर और सघन निरीक्षण किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से बिहार-मालदा टाउन के लिए होली स्पेशल ट्रेनें:कानपुर, झांसी और लखनऊ के यात्रियों को राहत, टिकट बुकिंग शुरू
    Next Article
    संभल में AQI 206 पहुंचा, वातावरण गंभीर:न्यूनतम 10 डिग्री तापमान, बर्फीली हवाओं से लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment