Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 206 पहुंचा, वातावरण गंभीर:न्यूनतम 10 डिग्री तापमान, बर्फीली हवाओं से लोग परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 206 पर पहुंच गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। सुबह-शाम 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष रूप से देखा जा रहा है। शनिवार को संभल जनपद में सूरज निकलने के बाद मौसम सामान्य रहा और दृश्यता भी सामान्य दर्ज की गई। हालांकि, गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई क्षेत्र के हाईवे पर कोहरे की हल्की धुंध देखी गई। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। संभल शहर और अन्य इलाकों में रात को ड्यूटी कर रही पुलिस फोर्स के लिए नगर पालिका परिषद संभल द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। सुबह-शाम दोपहिया वाहन चालकों को बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, तीन बार हुई बारिश से आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सुबह 8 बजे संभल, चंदौसी, बहजोई, नरौली, सिरसी, बबराला, गुन्नौर, असमोली और जुनावई में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण रोडवेज बसों में सुबह और रात के समय यात्रियों की संख्या कम बनी हुई है, जहां केवल 8-10 सवारियां ही यात्रा कर रही हैं। ट्रेनों के संचालन पर भी ठंड का असर दिख रहा है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी और पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस दिल्ली से लगभग एक घंटे की देरी से चल रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटे विलंब से चल रही है। स्थानीय निवासी विवेक गोयल ने बताया कि मौसम में अब सुधार दिख रहा है और बाजारों में भी रौनक लौट आई है। हालांकि, सुबह-शाम की ठंड अभी भी बनी हुई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 40 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा:64 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए DM ने दिए निर्देश
    Next Article
    घी व्यापारी की मौत, पुलिस को आत्महत्या के सुराग मिले:बदायूं में मृतक ने मोबाइल पर तलाशे थे आसान मौत के तरीके, आधी रात को करता था सर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment