Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में डिस्पोजल गोदाम में आग लगी:लाखों का सामान जला, लोगों ने आग पर पाया काबू

    17 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित अमापुर बस स्टैंड के पास मंगलवार को डिस्पोजल बर्तनों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह गोदाम सहावर गेट निवासी उमेश शर्मा की पार्किंग में बना हुआ था। जिसे बाबूपुर खुशकरी निवासी योगेश राजपूत संचालित करते हैं। गोदाम में दोना-पत्तल, अंडे और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं का थोक भंडारण किया जाता था। मंगलवार को अज्ञात कारणों से गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपए का माल नष्ट हो गया। गोदाम संचालक योगेश राजपूत के अनुसार, आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल:100 प्रतिशत निस्तारण और 93.72 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं का रहा संतोषजनक फीडबैक
    Next Article
    जौनपुर में लाइन बाजार थाना प्रभारी निलंबित:एसएसपी ने काम में लापरवाही पर की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment