Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत:बुखार आने पर झोलाछाप को दिखाया था, घर का इकलौता बेटा था

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को बुखार आने के बाद उसके पिता ने उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास भर्ती कराया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त घटना संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर की है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे गांव करनपुर कायस्थ निवासी संजय उर्फ नन्हे अपने तीन वर्षीय इकलौते बेटे मोहित को लेकर झोलाछाप डॉक्टर अनिकेत के अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर अनिकेत ने मोहित का टेस्ट करने के बाद एक इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद दूसरा इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को कहीं और दिखाने की सलाह दी। इसके बाद पिता संजय मोहित को लेकर संभल के एक निजी अस्पताल गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे वापस भेज दिया। शाम करीब 7 बजे पिता अपने बेटे को लेकर दोबारा गांव सौंधन के उसी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक डॉक्टर अनिकेत वहां से फरार हो चुका था। तीन साल के बेटे की मौत से पिता संजय और मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बच्चे के पिता संजय ने बताया कि वह नोएडा में रहकर टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह गांव आए हुए थे, तभी उनके बेटे को बुखार आया। उन्होंने डॉक्टर अनिकेत को दिखाया, जिसने टेस्ट के बाद पहला और फिर दूसरा इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनके बेटे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा:झांकियों ने लोगों के ध्यान को किया आकर्षित, सुरक्षा इंतजामों के बीच भंडारे का आयोजन
    Next Article
    इस्माईल नेशनल कॉलेज में एलुमनाई ने किया छात्रों का मार्गदर्शन:मैत्री कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment