Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में तैनात मुख्य आरक्षी की मौत:इटावा में अवकाश पर आए, सीढ़ियों से गिर गए थे, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    13 hours ago

    1

    0

    इटावा में सोमवार शाम अवकाश लेकर घर आए औरैया में तैनात मुख्य आरक्षी संजीव मिश्रा की घर की सीढ़ियों से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस विभाग ने यमुना घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। घटना से परिवार और पुलिस महकमे में गहरा शोक है। जनपद मैनपुरी के थाना कुरा क्षेत्र के ग्राम बिरसिंह निवासी संजीव मिश्रा वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी तैनाती जनपद औरैया के ककोर मुख्यालय थाने में थी। वह इटावा के अशोक नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। अवकाश पर आए थे, रात में फिसला पैर सोमवार को वह अवकाश लेकर घर आए थे। रात करीब आठ बजे वह घर के अंदर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई मुख्य आरक्षी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद औरैया से पहुंचे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यमुना घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह:वकील सुभाष चंद्र मिश्रा के परिजनों से की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article
    कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित:ब्लॉक परिसर में 104 जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक ने वर-वधू को आशीर्वाद दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment