Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में दो पक्षों में मारपीट-पथराव:डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे, बाबा साहेब की मूर्ति साफ कराई; 3 घायल

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पास के सामंती नगला गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ फेंके जाने की सूचना भी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने प्रतिमा को तत्काल साफ कराया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची। उस समय दोनों पक्ष लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में तीन लोग घायल घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस के अनुसार, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रतिमा पर वस्तु फेंकने की सूचना घटना के दौरान सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि आनंदपुर से करीब एक किलोमीटर दूर सामंती नगला गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धूल या इसी तरह की कोई वस्तु फेंक दी थी। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद प्रतिमा को तत्काल साफ कराया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर अमांपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में मवेशी चोर का हाफ एनकाउंटर:चार अन्य साथियों को दौड़ाकर दबोचा, मैजिक वाहन बरामद
    Next Article
    पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति पर जानलेवा:दलित परिवार पर फरसा-लाठी से हमला, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment