Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति पर जानलेवा:दलित परिवार पर फरसा-लाठी से हमला, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पत्नी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक दलित परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही जातिसूचक गालियां देने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हरिपुरम कूकड़ा का है। पीड़ित के अनुसार, पड़ोस के कुछ युवक काफी समय से उसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और छींटाकशी कर रहे थे। विरोध करने पर पहले उसके साथ मारपीट की गई। परिवार को बुलाने पर हथियारों से हमला पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया तो आरोपी लाठी-डंडों और फरसे जैसे धारदार हथियार लेकर पहुंचे और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जातिसूचक गालियां और धमकी देने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि "छोटी जाति के लोगों को मोहल्ले में नहीं रहने देंगे।" साथ ही उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने नामजद आरोपियों समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि सभी लोग सुनियोजित तरीके से हथियारों के साथ पहुंचे थे। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में दो पक्षों में मारपीट-पथराव:डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे, बाबा साहेब की मूर्ति साफ कराई; 3 घायल
    Next Article
    अमेठी में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे:इंडोरामा की साइडिंग पर हादसा, मेन लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment