Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में देसी शराब ठेके पर महिलाओं का प्रदर्शन:शराबियों पर गाली-गलौज और माहौल खराब करने का आरोप, ठेका बंद कराने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज के कोतवाली सुन्नगड़ी क्षेत्र के बस्तर मऊ गांव में देसी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। दर्जनों महिलाओं के विरोध प्रदर्शन से हड़कंप मच गया। महिलाओं का बढ़ता आक्रोश देखकर ठेका संचालक ठेका बंद कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। यह घटना गांव में शराब के ठेके से जुड़ी पुरानी शिकायतों के बाद सामने आई है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि गांव के पुरुष और अन्य लोग ठेके पर बैठकर शराब पीते हैं। वे वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। महिलाओं का कहना है कि इस ठेके के कारण आसपास के गांवों का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से इस ठेके को तुरंत बंद कराने की मांग की है। गौरतलब है कि कासगंज में देसी शराब के ठेकों के खिलाफ महिलाओं का विरोध कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी जिले के कई क्षेत्रों में महिलाएं इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं। हाल ही में गंगेश्वर कॉलोनी में भी महिलाओं ने ठेके के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। इस पूरे मामले में एक तरफ महिलाएं सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की मांग कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन पर ठोस कदम उठाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली बच्चों ने डीएम से की अपील:स्कूल मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग
    Next Article
    कंटेनर की चपेट में आने से मजदूर की मौत:आगरा में ग्वालियर हाईवे के रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा, 2 घंटे तक जाम लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment