Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली बच्चों ने डीएम से की अपील:स्कूल मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में एलएन पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय से अपने स्कूल के रास्ते पर जलभराव की समस्या को लेकर अपील की है। बच्चों ने डीएम से जल्द नाले का निर्माण कराने का अनुरोध किया, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। बच्चों ने अपनी प्रधानाचार्या डॉ. आराधना बाजपेई के साथ बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि स्कूल के मार्ग पर नाला न होने के कारण बिना बरसात के भी जलभराव रहता है। इससे उन्हें आवागमन में काफी कठिनाई होती है। प्रधानाचार्या ने एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें बताया गया कि गढ़ रोड के भीमनगर में नगर पालिका द्वारा लगभग एक वर्ष पहले नाले का निर्माण शुरू किया गया था, जो अब तक अधूरा पड़ा है। इस अधूरे नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे सड़कें तालाब में बदल गई हैं। इस मार्ग से हजारों स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और मोहल्ला चैनापुरी, कोटला सादात, अयोध्यापुरी व लोधीपुर के निवासी भी आवाजाही करते हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन, साइकिल और ई-रिक्शा से लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत पत्र दिए गए थे। नगर पालिका के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और जल्द नाला निर्माण का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल की ओर से 18 मार्च और 1 अप्रैल को भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजे जा चुके हैं। बच्चों ने बताया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी ने स्वयं इस मार्ग का दौरा किया था और दो माह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। बच्चों की अपील सुनने के बाद, डीएम अभिषेक पांडेय ने उन्हें जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिड़चिड़ापन और बात-बात पर गुस्सा आता है..तो हो जाओ सतर्क:वर्कलोड बना रहा मानसिक मरीज, डॉक्टर बोले- डिप्रेशन का खतरा
    Next Article
    कासगंज में देसी शराब ठेके पर महिलाओं का प्रदर्शन:शराबियों पर गाली-गलौज और माहौल खराब करने का आरोप, ठेका बंद कराने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment