Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, कहा- बेटी को प्रताड़ित करते थे

    5 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। सिढ़पुरा कोतवाली पुलिस को रविवार को थाना क्षेत्र के गांव उतरना में विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में 25 वर्षीय अरमीना पत्नी नसलम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के पिता शेर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने करीब चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी अरमीना का विवाह कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव उतरना निवासी नसलम के साथ किया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिता के अनुसार, अरमीना लगभग एक वर्ष तक अपने मायके में रही थी। करीब 8 दिन पूर्व ही वह अपने ससुर अली दराज के साथ वापस ससुराल गई थी। ससुराल वालों ने उन्हें विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। हालांकि, मृतका के पिता ने पति और ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप दोहराया है। अरमीना का एक 3 साल का बेटा रहमान भी है। सिढ़पुरा थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागा दरोगा:कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का पीछा किया, प्रदर्शन करने पहुंचे थे
    Next Article
    संतकबीरनगर में सपा नेता विनोद यादव की मौत:शादी से लौटते समय नीलगाय से टकराई कार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment