Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागा दरोगा:कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का पीछा किया, प्रदर्शन करने पहुंचे थे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रामादेवी चौराहे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता राहुल गांधी के एआई समिट में दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे और उनका पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने एआई समिट में जो टिप्पणी की थी, उस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा का आरोप है कि इस तरह के बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिण जिलाध्यक्ष हर्ष सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मंचों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शनिवार को एक चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों ने किसान मोर्चा को आगे आने का आह्वान किया था। इसी के बाद रविवार को राहुल गांधी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने पहुंचे, तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके हाथों से पुतला छीन लिया और उसे लेकर वहां से चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का पीछा करते रहे, लेकिन पुतला उनके हाथ नहीं लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बूथ डे पर पोलिंग स्टेशनों में उमड़ी भीड़:SIR के तहत नए वोटर्स ने भरे फार्म 06, किसी ने देखी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
    Next Article
    कासगंज में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, कहा- बेटी को प्रताड़ित करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment