Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केस्को एमडी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल:बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा कराने पर मांगा 1.25 करोड़ मुआवजा

    1 hour ago

    1

    0

    केस्को के प्रबंध निदेशक के खिलाफ उपभोक्ता आयोग लखनऊ में वाद दर्ज हुआ है। बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में वादी ने केस्को से 1.25 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति मांगी है। आयोग ने केस्को को नोटिस भेजकर जवाब दाखिल करने को कहा है, मामले में अगली सुनवाई 11 मई को होगी। गोविंद नगर के रहने वाले मनोज शर्मा ने बताया- वह पांडु नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर रह चुके है। उन्होंने बताया कि वह पहले फेथफुलगंज स्थित मकान में रहते थे। मकान छोड़ने पर उन्होंने बिजली का मीटर कटवाया और पीडी फाइनल बिल के 495 रुपए जमा कर दिया था। केस्को के अभियंता ने अवैध वसूली की नीयत से उन्हें मीटर सीलिंग प्रमाण पत्र नहीं दिया और बाद में 18508 रुपये का बकाया दिखाकर उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसमें उन्हें जमानत करानी पड़ी। मनोज ने बताया कि मुकदमे के कारण उन्हें बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेनी पड़ी। 23 मई 2024 को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट की कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। अधिवक्ता मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मनोज ने उपभोक्ता आयोग में केस्को के खिलाफ वाद दर्ज कर 60 साल तक नौकरी न कर पाने के कारण हुए वेतन-भत्तों के नुकसान की भरपाई के लिए 85 लाख रुपये, मानसिक व शारीरिक क्षतिपूर्ति के लिए 40 लाख रुपये और वाद व्यय के लिए 50 हजार रुपये की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:नीता अंबानी को सामाजिक कार्यों के लिए ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस और चोर के बीच फायरिंग:जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, जेवर-नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment