Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस और चोर के बीच फायरिंग:जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, जेवर-नकदी बरामद

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया, लेकिन उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। देखिए घटनास्थल की कुछ तस्वीरें... जानिए पूरा मामला: घटना 17 मार्च मंगलवार देर रात की है। खतौली थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 10 मार्च को आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी नहर पुल से दूधली मार्ग पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आवास विकास कॉलोनी चोरी का ऐसे हुआ खुलासा 10 मार्च 2026 को आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप पुत्र मंशाराम ने थाना खतौली में तहरीर देकर घर से आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने इस चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषण और नकदी इसी घटना से संबंधित हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। आभूषण, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों में एक गले की कंठी मय लॉकेट, दो कान की झुमकी और एक जोड़ी पाजेब बरामद की है। इसके अलावा 4420 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला है। मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह सभी सामान 10 मार्च को हुई चोरी की घटना से संबंधित है। आरोपी का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम, निवासी हुमायूं नगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ (हाल पता—नूरगंज स्टेशन के पास चक्की वाली गली) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार बालियान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार तोमर, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल शीतल देव, धीरेन्द्र, विकास, उमेश मावी, कांस्टेबल विवेक, सोबीर, हेड कांस्टेबल मुनीश शर्मा और सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल मनीष त्यागी शामिल रहे। पुलिस का बयान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फायरिंग कर रहा था। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी और गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले का सफल खुलासा कर लिया गया है और अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केस्को एमडी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल:बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा कराने पर मांगा 1.25 करोड़ मुआवजा
    Next Article
    मार्च के पहले हफ्ते में LPG की खपत 17% घटी:पेट्रोल 13%-डीजल 8% ज्यादा बिका; कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से 57% रेस्टोरेंट्स ने दाम बढ़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment