Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूर ने लगाए गंभीर आरोप:सीतापुर में घायल मजदूर लखनऊ रेफर, 4 महीने से इलाज जारी,इलाज न कराने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मालिक पर किशोरी नामक मजदूर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद श्रम विभाग और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि काम के दौरान घायल हुए मजदूर का न तो समुचित इलाज कराया गया और न ही इलाज के लिए पैसे दिए गए, उल्टा भट्ठे में झोंकने की धमकी दी गई। मजदूर को डॉक्टरों ने अब लखनऊ रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी एक गरीब मजदूर किशोरी पिछले करीब 10 सालों से हरगांव स्थित धीरज ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। करीब चार महीने पहले भट्ठे पर काम के दौरान उस पर ईंटों का ढेर गिर गया, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मजदूर की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, लेकिन भट्ठा मालिक ने उसका इलाज कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई। पीड़ित मजदूर और उसके परिजनों का आरोप है कि जब मजदूर ने इलाज के लिए पैसे की मांग की तो भट्ठा मालिक ने न सिर्फ पैसे देने से इनकार कर दिया, बल्कि उसे ईंट भट्ठे में झोंक देने की धमकी भी दी। मजदूर की हालत गंभीर होने पर परिजन रविवार देर रात उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण मजदूर का इलाज कराना परिवार के लिए मुश्किल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि ईंट भट्ठों पर मजदूरों का शोषण आम बात हो गई है, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई न होने से ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में डकैती के दौरान किसान की हत्या:चार अज्ञात बदमाशों ने घर का सामान लूटा, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    मेगा ब्लॉक से 20 से अधिक ट्रेनो ने बदला रास्ता:16-18 फरवरी तक रहेगा प्रभावित, यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment