Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्य समाज मऊनाथ भंजन का 122वां वार्षिकोत्सव शुरू:यज्ञ और ओ३म् ध्वज फहराकर हुआ शुभारंभ, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

    1 hour ago

    1

    0

    मऊनाथ भंजन में आर्य समाज का 122वां वार्षिकोत्सव और ऋषिबोधोत्सव रविवार को वैदिक रीति से शुरू हो गया। चार दिवसीय यह कार्यक्रम 15 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। इसका शुभारंभ यज्ञ और ओ३म् ध्वज फहराकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मनुष्य के सबसे पुनीत कर्तव्य यज्ञ से हुई। इसमें देवभाष्कर तिवारी और अरविंद बरनवाल ने अपनी पत्नियों के साथ यजमान के रूप में आहुति दी। दिनेश आर्य ने ब्रह्मा का उत्तरदायित्व निभाया। यज्ञ के बाद आर्य समाज के प्रधान प्रहलाद वर्मा और पंडित हरिशंकर मिश्र ने ओ३म् ध्वज फहराकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों से गूंज उठा। दोपहर 1 बजे आर्य समाज परिसर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे फाटक तक पहुंची। इसमें दयानंद बाल विद्या मंदिर, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज और डीएवी बाल विद्या मंदिर रामपुर चकिया के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने हाथों में ओम ध्वज और बैनर लिए वैदिक भजन और महर्षि दयानंद सरस्वती के गुणगान के साथ नगर को भक्तिमय बना दिया। देखें, 4 तस्वीरें… मार्ग के दोनों ओर नागरिकों की भारी भीड़ शोभायात्रा के स्वागत के लिए मौजूद थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। वार्षिकोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन होंगे। शाम 7:00 बजे से 9:30 बजे तक भजन-प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आर्य जगत के प्रख्यात विद्वान दिनेश आर्य और पंडित भानु प्रकाश शास्त्री अपने सुमधुर भजनों और प्रेरक प्रवचनों से श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान प्रहलाद वर्मा, मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह, परमात्मा पांडे, पंडित हरिशंकर मिश्रा, सुमित राय, बबन प्रसाद वर्मा, संतोष बरनवाल, राजेश वर्मा, प्रमोद आर्य, मनोज वर्मा, संतोष आर्य, विशुनदेव तिवारी, उपेंद्रपति पांडे, राहुल उपाध्याय, अरविंद आर्य, मदन गोपाल, अशोक राय, उपेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृ सम्मेलन में होगा मेधावियों का सम्मान अंतिम दिवस 18 फरवरी को अपराह्न 1:00 से 4:00 बजे तक आयोजित मातृ सम्मेलन में गत वर्ष की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज पैतृक गांव में हवलदार राहुल भड़ाना का अंतिम संस्कार:जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले में थे तैनात, सड़क हादसे हुए थे घायल
    Next Article
    श्रावस्ती में डकैती के दौरान किसान की हत्या:चार अज्ञात बदमाशों ने घर का सामान लूटा, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment