Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की बेटी खुशबू रानी बनीं असिस्टेंट कमिश्नर:यूपीपीसीएस में 21वीं रैंक हासिल कर सोनभद्र का नाम किया रोशन

    2 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील स्थित तिलौली गांव की खुशबू रानी ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयनित किया गया है। खुशबू ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 21वीं रैंक प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। खुशबू रानी एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता राम गोपाल गुप्ता एक किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद, खुशबू ने अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प बनाए रखा। उनके बड़े भाई, जो केंद्रीय पुलिस बल में कार्यरत हैं, उन्होंने भी उन्हें लगातार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। सफलता का श्रेय परिवार को दिया परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशबू के चयन की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल छा गया। उनके पिता राम गोपाल गुप्ता भावुक हो उठे और उन्होंने इसे बेटी की कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सरकार की 'अभ्युदय योजना', नवोदय विद्यालय से मिली प्रारंभिक शिक्षा, तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त उच्च शिक्षा को भी दिया। खुशबू रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों से अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करने की अपील की। खुशबू की इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा तिलौली गांव और आसपास का क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्तार अंसारी को पहली सजा दिलाने वाले अभियोजन अधिकारी:नीरज श्रीवास्तव कल होंगे सेवानिवृत्त, 3000 से अधिक मुकदमों का संचालन
    Next Article
    मुस्लिम भी नाबालिग की अभिरक्षा लें कानून का सहारा:हाईकोर्ट ने कहा- मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत आने वाले राहत पाने के हकदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment