Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान मसीहा का नाम लेकर जाटों को साध गए नवीन:मेरठ में चौधरी चरण सिंह का दो बार लिया नाम, बोले- भाजपा ने भारत रत्न दिया

    3 hours ago

    2

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का दो बार नाम लिया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का काम भाजपा ने किया है। नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर चौधरी चरण सिंह को सम्मान नहीं देने और उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया। वहीं, सपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। पश्चिमी यूपी में किसान और गन्ना राजनीति के बीच चौधरी चरण सिंह का नाम महत्वपूर्ण माना जाता है। संगठनात्मक बैठक में रालोद का कोई प्रतिनिधि मंच पर नहीं था, लेकिन नितिन नवीन के भाषण में चौधरी चरण सिंह का उल्लेख रहा। बोले- कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को कभी सम्मान नहीं दिया शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में महापुरुषों का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने चौधरी चरण सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए संघर्ष किया, वहां कांग्रेस ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी सरकारों को गिराने का काम किया। सपा पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की 'डिवाइड एंड रूल' नीति को पहले कांग्रेस ने अपनाया और बाद में समाजवादियों ने भी इसे अपनाया। नितिन नवीन बोले- भाजपा ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा कांग्रेस और सपा की 'डिवाइड एंड रूल' नीति को दोबारा लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि इन दलों ने अपने परिवारों को ही सम्मान दिया। चौधरी चरण सिंह के सम्मान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किया। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा केंद्र सरकार ने 2024 में की थी। पश्चिमी यूपी में RLD भाजपा का सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा रहा है। RLD ने 2024 में उत्तर प्रदेश की बागपत और बिजनौर लोकसभा सीटें जीती थीं। पश्चिमी यूपी में पार्टी का राजनीतिक आधार मुख्य रूप से जाट और किसान राजनीति से जुड़ा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में RLD ने सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उस चुनाव में 8 सीटें जीती थीं। खतौली उपचुनाव में RLD के मदन भैया की जीत के बाद विधानसभा में पार्टी की संख्या 9 हुई थी। ऐसे में पश्चिमी यूपी के किसान, गन्ना और जाट बहुल क्षेत्रों के संदर्भ में चौधरी चरण सिंह का नाम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। नितिन नवीन के भाषण में उनका दो बार जिक्र इसी क्षेत्रीय संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से उनके भाषण में RLD के लिए किसी विशेष संदेश का अलग से उल्लेख नहीं किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा की पत्नी ने क्यों किया सुसाइड, जांच शुरू:पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि, शरीर पर चोट नहीं, फ्लैट से जुटाए सबूतों की पड़ताल
    Next Article
    आर्यनगर-सीसामऊ जीतने के लिए BJP का मंथन:जिला उत्तर प्रभारी ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की, बोले- बूथ मजबूत तो जीत पक्की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment