Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में रविवार सुबह एक किसान ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निजामपुर गांव निवासी हरीराम (55) खेती करते थे। उनके भाई अशोक के अनुसार, रविवार सुबह करीब चार बजे हरीराम शौच करने की बात कहकर घर से निकले थे। घर से लगभग 200 मीटर दूर चेयरमैन रिजवान खां के बाग में आम के पेड़ से उन्होंने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनकी तलाश की गई, जहां भाई अशोक को उनका शव लटका हुआ मिला। इसके बाद अशोक ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतक के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 5 रुपए में मिलेगा पैड:महिला यात्री और कर्मचारी को मिलेगी बड़ी राहत, आज से शुरू होगी सुविधा
    Next Article
    युवती की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर में तालाब के पास मिला था शव, दो नाबालिग हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment