Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान ने खेत में किया सुसाइड:हरदोई के जिलगांव में पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव में 45 वर्षीय किसान गिरीश कुशवाहा ने अपने खेत में खड़े पेड़ पर शनिवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिलगांव निवासी गिरीश कुशवाहा (पुत्र लालाराम) खेती-किसानी का काम करते थे। शनिवार देर शाम को वह खेत की निगरानी के लिए घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों ने गिरीश का शव खेत पर खड़े शीशम के पेड़ में रस्सी से लटकता हुआ देखा। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक गिरीश कुशवाहा के परिवार में उनकी पत्नी नन्ही, तीन बेटे सुरजीत, राज बेटा और गुड्डू के अलावा दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजपुर सीट पर भाजपा की पहली पसंद सतीश महाना:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अर्पित यादव, कांग्रेस से धर्मराज सिंह चौहान
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:UP होमगार्ड पेपर में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत 3 अरेस्ट, शहर का पारा 43 °C; छात्र को बेल्ट से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment