Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं:सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति से किसानों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि उनका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पहुंच सके। किसान दिवस में रतनपुरा क्षेत्र के किसानों ने गाढ़ा ताल की सफाई की मांग उठाई। कई किसानों ने जंगली नीलगायों से फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए समाधान की मांग की। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत कुशमौर में क्रय केंद्र की कमी, खुखुन्दवा में सरकारी नाली पर अवैध अतिक्रमण हटाकर नाली निर्माण कराने और हथिनी से सरवा तक सड़क मरम्मत की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आधुनिक तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कृषि आय में वृद्धि के लिए किसानों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उनके लिए विशेष शिविर लगाकर प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके। आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ड्रोन के माध्यम से उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव की जानकारी भी साझा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि किसान देश की रीढ़ हैं और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक पहुंचे। चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सड़क हादसे में टीचर की मौत:बाइक से ड्यूटी करने प्राइमरी स्कूल जा रहे थे, घर से 2Km दूर बाइक ने उड़ाया
    Next Article
    मां-बेटे की हत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार:4 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर माने, नौकरी-जमीन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment