Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सड़क हादसे में टीचर की मौत:बाइक से ड्यूटी करने प्राइमरी स्कूल जा रहे थे, घर से 2Km दूर बाइक ने उड़ाया

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार को सड़क हादसे में प्राइमरी स्कूल के टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। वह सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से स्कूल जा रहे थे। घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें टीचर और दूसरी बाइक पर सवार 2 युवक घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई। इसके बाद घर में मातम छा गया। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास का है। मध्य प्रदेश में टीचर थे राजेंद्र मृतक का नाम राजेंद्र यादव (51) पुत्र मातादीन यादव था। वह दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के कमलापुरी गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र भांडेर के बीकर गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। उनकी शादी मोंठ के सेमरी गांव निवासी राजेश्वरी उर्फ गुड्‌डी से हुई थी। शादी के बाद राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल सेमरी गांव में रहने लगे थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह राजेंद्र यादव बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। जब वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचे तो दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। तीनों को मोंठ सीएचसी ले जाया गया। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। घर में मातम छाया राजेंद्र यादव की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनकी दो बेटियां माधुरी और निशा व एक बेटा मयंक है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा मयंक अविवाहित है। मौत की खबर पाकर परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी राजेश्वरी का रो रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में मेगा जॉब फेयर, 5000 पदों पर सीधी भर्ती:80 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग, युवाओं को मिलेगा अवसर
    Next Article
    किसान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं:सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment