Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में विवाहिता का शव फंदे पर मिला था:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एसपी ने FIR के दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के खांवाकला गांव में एक 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार को उसका शव कमरे में टीनशेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला था। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को परिजनों ने थाना समाधान दिवस में एसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद एसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर लसोरवा निवासी रुकसाना (19) के रूप में हुई है। उसके पिता बब्बन ने बताया कि करीब नौ माह पहले रुकसाना की शादी खांवाकला निवासी जमील से हुई थी। बीते शुक्रवार देर रात रुकसाना का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति जमील, ससुर अकबर अली, ननद हसीना, लल्लन और सास सहीमा सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इसके बाद सोमवार को जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में उन्होंने एसपी राहुल भाटी से मिलकर शिकायत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी राहुल भाटी ने पुलिस को तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा गांधी विद्यालय चेक करने पहुंचे DM:बच्चियों से सवाल-जवाब कर जाना पढ़ाई का स्तर; बोले-बेटियों की सुरक्षा सबसे पहले
    Next Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा रही, आसमान में बादल छाए, सावधानी बरतने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment