Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कस्तूरबा विद्यालय में पेयजल मानक के अनुरूप नहीं मिला:सीतापुर में डीएम ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए, भोजन भी जांचा

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज सिधौली का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की और जहां आवश्यकता महसूस हुई, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत मल्टीपर्पज हाल से हुई, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके बाद जिलाधिकारी भोजनालय कक्ष पहुंचे और वहां साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। किचेन में पहुंचकर उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता को स्वयं परखा तथा वहां रखे गए राशन की भी जांच की। राशन और भोजन की गुणवत्ता सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही शौचालय, बाथरूम और बच्चों के लिए उपलब्ध शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को भी देखा, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी ड्रामेटी हाल पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा-6 की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य, पढ़ाई का स्तर और छात्राओं को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं से बातचीत कर जिलाधिकारी ने उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर शिक्षा के लिए नियमित अध्ययन पर जोर दिया। साथ ही विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की संख्या और उनकी उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। आरओ के पानी की गुणवत्ता की जांच के दौरान पानी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर मेडिकल कॉलेज को मिली जांच मशीन:24 घंटे बायोकेमिस्ट्री जांचें अब होंगी तेज और सटीक, 400 जांच हर घंटे होंगी
    Next Article
    बुआ ने भतीजी का गला दबाकर पानी में डुबाया, मौत:मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, बोली-प्रेमी से बात करने से रोकती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment