Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुआ ने भतीजी का गला दबाकर पानी में डुबाया, मौत:मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, बोली-प्रेमी से बात करने से रोकती थी

    17 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में प्रेमी से बात करने से रोके जाने पर ननद ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके पहले 3 साल की भतीजी को गला दबाकर और फिर पानी में डुबोकर मार डाला। बारी-बारी से अन्य भतीजियों पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव की है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्चियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी ननद को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी भाभी उसके प्रेमी से बात करने पर आपत्ति जताती थी। उसने खाने में नींद की गोली मिलाकर सबको दिया और फिर बारी-बारी से सबको मारा। उसने बताया कि वह केवल भाभी को मारना चाहती थी। जानिए पूरा मामला बसीकलां गांव की रहने वाली फिरदौस (35) अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (3) और ननद माना के साथ रहती थी। फिरदौस का पति इमरान (37) लखनऊ में कपड़े बेचने का काम करता है। सोमवार को ननद माना ने घर में सभी के लिए मीट बनाया। परिजन के मुताबिक, उसने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। घर के सभी लोगों ने खाना खाया लेकिन ननद ने नहीं खाया और कमरे में सोने चली गई। देर रात करीब 12-1 बजे के बीच जब सभी गहरी नींद में थे तो माना अपने कमरे से निकली। भाभी फिरदौस के कमरे में गई। वहां से उसने अपनी तीन साल की भतीजी इसरा को उठाया। उसे बाहर लाई उसका गला दबाया और फिर उसे पानी की टंकी में डूबो कर मार डाला। भाभी के पेट पर चाकू से तीन वार इसके बाद वह भाभी फिरदौस के कमरे में दोबारा गई और चाकू से उसके पेट पर तीन वार किए। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी अतड़ियां बाहर आ गई। उसने इसके बाद एक-एककर अन्य तीन भतीजियों को भी घायल कर दिया। माना को जब लगा की वह फंस जाएगी तो उसने चीखकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी जब पहुंचे तो अवाक रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल फिरदौस को अस्पताल पहुंचाया। पानी की टंकी से मासूम इसरा का शव निकाला गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी ननद को भी हिरासत में ले लिया। कहा- भाभी मुझे प्रेमी से बात नहीं करने देती थी… हिरासत में ननद से पुलिस ने पूछताछ की। पहले उसने बताया कि बदमाशों ने हमला किया और भाग गए लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने सच बताना शुरू किया। पुलिस के अनुसार, ननद ने बताया कि उसकी भाभी फिरदौस, उसके प्रेमी आदिल से बात करते हुए एक दिन देख लिया था। उसके बाद वह उसे बार-बार सुनाने लगी। भइया से बताने की धमकी देने लगी। इसलिए मैंने मारने का प्लान बनाया था। लेकिन वो बच गई। एस्पएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। ननद और भाभी के बीच प्रेमी को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने आरोपी ननद माना को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------- इस खबर को भी पढ़ेंः- पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा विद्यालय में पेयजल मानक के अनुरूप नहीं मिला:सीतापुर में डीएम ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए, भोजन भी जांचा
    Next Article
    अयोध्या में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी को गोली मारी:रात में बदमाशों ने किया हमला, लखनऊ रेफर; हालत खतरे से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment