Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का ग्रैंड-वेलकम:सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, काशी विश्वनाथ तक जगह-जगह पुष्पवर्षा

    2 hours ago

    1

    0

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार काशी पहुंचे। वे काशी सांसद के साथ नारी शक्ति वंदन समारोह में मंच साझा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का काशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रैंड वेलकम किया। शहर से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जगह-जगह भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर पुष्वर्षा की, शंख और ढोल बजाकर उनके आगमन को काशी के लिए खास दिन बताया। इस दौरान सीएम का भी भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए काशी में आगमन पर आभार जताया। एयरपोर्ट से लेकर शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, विश्वनाथ मंदिर पर कार्यकताओं ने मंच सजाया। इन सभी स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा से स्वागत से नितिन नबीन गदगद नजर आए। मंगलवार को भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार काशी पहुंचे। राजस्थान से उनकी फ्लाइट बाबतपुर एयरपोर्ट उतरी, जहां काशी आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर उनका स्वागत किया। सीएम ने उन्हें बुके दिया और श्री काशी विश्वनाथ का दुपट्‌टा पहनाया। वहां से दोनों लोग काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मैदागिन चौराहे पर भाजपा शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और हर हर महादेव के नारे लगाए। काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदिर में दर्शन पूजन और विशेष रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पीएम आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी ज़ी के साथ शामिल होंगे। श्री नितिन नबीन जी सायं 7 बजे नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। तस्वीरों में देखिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का काशी में स्वागत
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पति की पिटाई से पत्नी की मौत:आधी रात में सिर फोड़ा, 8 दिन बाद अस्पताल में गई जान
    Next Article
    मुरादाबाद में दबंगों ने किशोर को घेरकर पीटा:लात-घूंसे और डंडों से मारा, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment