Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दबंगों ने किशोर को घेरकर पीटा:लात-घूंसे और डंडों से मारा, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में एक किशोर की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वारदात असालतपुरा की गली नंबर 4 में हुई, जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों ने 15 वर्षीय किशोर को घेरकर मारपीट की। पीड़ित किशोर की पहचान अरमान के रूप में हुई है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कई युवक उसे लात-घूंसे और डंडों से पीट रहे हैं। किशोर खुद को बचाने का प्रयास करता दिख रहा है, लेकिन हमलावर उस पर लगातार हमला करते रहे। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय आसपास मौजूद लोग हमलावरों के डर से बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। निवासियों का कहना है कि इलाके में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ यह है कि मारपीट करने वाले आरोपियों द्वारा ही पीड़ित अरमान के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जानकारी मिली है। इसे लेकर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं हैं और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का ग्रैंड-वेलकम:सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, काशी विश्वनाथ तक जगह-जगह पुष्पवर्षा
    Next Article
    छपरौली सीट पर RLD से पहली पसंद बने अजय कुमार:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार सहेंद्रर सिंह रमाला, सपा से मनोज चौधरी; बसपा से सुशील प्रधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment