Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में डिप्टी CM बोले-शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि:कहा- UP में हत्यारे की औकात नहीं कि गौमाता को खरोंच पहुंचा सके, अखिलेश ढोंगी व्यक्ति

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और बटुक की चोटी खींचने का मामला अभी थम नहीं रहा है। सीएम योगी की तल्ख टिप्पणियों के बीच एक बार फिर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शंकराचार्य का समर्थन किया है। सोमवार को काशी पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सर्वोपरि हैं और पूज्य हैं। वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'ढोंगी' करार दिया। डिप्टी सीएम ने कहा- शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है वे भगवान शंकराचार्य हैं, वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं स्वयं उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गौहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। गौ रक्षा के मुद्दे पर विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा- उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। गौ माता के प्रति देश और प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। प्रदेश में किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं है कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। गौ हत्यारों को पता है कि उत्तर प्रदेश में गाय माता है। और गाय की रक्षा और सुरक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। गौ माता सबको दूध देती है और सबका पालन करती है। और हम मानते हैं कि गौ माता के शरीर में 35 करोड़ देवी-देवता वास होता है। गौ माता तो हैं ही उन्हें दर्जा देने की क्या जरूरत है। सपा सरकार में रामभक्तों का दमन किया गया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव एक ढोंगी व्यक्ति हैं। उन्होंने हमेशा रामभक्तों और शिवभक्तों, गौ भक्तों का दमन किया है। गौ तस्करों का संरक्षण किया है। हिंदुओं पर अत्याचार करने का काम किया। मुस्लिम तुष्टिकरण करने का काम किया। अखिलेश यादव जब भी इस प्रकार की बात करते हैं तो हिंदू समाज का व्यक्ति उन पर विश्वास करेगा। जब भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी कुछ बोले तो समझ लीजिए राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। वो किसी भी तरह से चाहते हैं कि भारतीय संस्कृति को मानने वाले रामभक्त, कृष्णभक्तों का वोट मिल जाए। जो कि उन्हें गिनाने के लिए हो जाए कि उन्हें वोट मिले हैं। 2047 तक भाजपा की सरकार बनी रहेगी ​आगामी चुनावों और भाजपा के भविष्य पर आत्मविश्वास जताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के दम पर 2047 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी रहेगी और विपक्ष का कोई भी गठबंधन इसे डिगा नहीं पाएगा। भाजपा पूरी तरह से तैयार है और परिणाम विशाल होंगे। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'शंकराचार्य के आश्रम में मैंने स्विमिंग पूल देखा':लेखिका भूमिका द्विवेदी का दावा, बोलीं- दीदी खुद को उनकी सखी कहती थीं काशी के विद्यापीठ की इमारत कोई आश्रम नहीं है। वहां हर जगह रहस्य हैं। आश्रम में स्विमिंग पूल तो मैंने खुद देखा है। बटुकों को इतनी इजाजत नहीं होती कि वो किसी से बात कर पाएं।' यह कहना है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर सवाल उठाने वालीं लेखिका भूमिका द्विवेदी का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइप्रस में ब्रिटिश मिलिट्री बेस पर ईरानी ड्रोन हमला:अमेरिका को इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी; कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश
    Next Article
    ATS अफसर बनकर 90 लाख ठगने वाले 2 अन्य गिरफ्तार:सरगना जयपुर से चलता था गैंग, पकड़े जाने पर लखनऊ पुलिस को किया गुमराह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment