Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में नाले से गैस भरने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता:पुलिस ने विरोध को रोककर सिलेंडर किया जब्त, छात्रों ने जमकर नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गैस की कमी के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन करने की कोशिश की। कार्यकर्ता सड़क किनारे नाले से गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रयास करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। नाले से गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रयास NSUI के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक नाले के पास पहुंचे और वहां से गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भाषण में कहा था कि यदि गैस की समस्या हो तो नाले से भी गैस निकाली जा सकती है। इसी बयान को आधार बनाकर वे प्रशासन और सरकार का ध्यान गैस की कमी की ओर आकर्षित करना चाहते थे। विश्वविद्यालय में मेस बंद होने का आरोप ऋषभ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में गैस की भारी कमी है, जिसके कारण कई जगहों पर मेस ठीक से नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को भोजन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, गैस की समस्या के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा। पुलिस ने रोका प्रदर्शन, सिलेंडर भी किया जब्त प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन से रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद गैस सिलेंडर भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना था कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का प्रदर्शन सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। NSUI नेताओं ने पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि वे जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और उनका गैस सिलेंडर भी जब्त कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल बोलीं- भाजपा ने जनता को लाइनों में धक्के खिलाए:जालौन में शादीशुदा जोड़ों पर फूल बरसाए; कहा- हमेशा सुखी रहो
    Next Article
    तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर:सड़क किनारे गाड़ी लगाकर बैठा था, हादसे के बाद चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment