Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश,6 पर केस:NSUI ने किया था प्रदर्शन; 70 साल की महिला बोली- पहली बार इतनी परेशानी

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी है। सोमवार सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। कई जगह लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने 6 पर FIR की है। कानपुर में एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगीं। कल्याणपुर में लोग घंटों लाइन में लगे रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि आज गैस वाली गाड़ी नहीं आएगी। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। प्रयागराज में गैस एजेंसी के बाहर खड़ी महिलाएं सरकार पर भड़क गईं। 70 साल की बुजुर्ग महिला ने कहा- इस उम्र में लाइन लगानी पड़ रही है। इस सरकार ने परेशान कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। गोंडा में गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए कि आज सिलेंडर नहीं बांटे जाएंगे, क्योंकि गैस की सप्लाई नहीं आई है। कई जिलों में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी आ रही है। लोगों का कहना है कि वो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। बुकिंग वाला नंबर ही कनेक्ट नहीं हो रहा है। एजेंसियों पर कॉल करो तो कोई बात करने को तैयार नहीं है। एजेंसी जाने पर कर्मचारी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहते हैं, लेकिन ऑनलाइन कुछ हो नहीं रहा। तस्वीरें देखिए... यूपी में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने बनाई दुनिया की सबसे सटीक घड़ी, 30 अरब साल में सिर्फ 1 सेकंड की गलती
    Next Article
    हाईकोर्ट का फैसला-नमाजियों को सुरक्षा दें, संख्या सीमित न करें:संभल प्रशासन का आदेश रद्द, DM-SP से कहा था- कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment