Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने बनाई दुनिया की सबसे सटीक घड़ी, 30 अरब साल में सिर्फ 1 सेकंड की गलती

    7 hours ago

    1

    0

    चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे सटीक ऑप्टिकल घड़ियों में से एक विकसित की है। यह घड़ी इतनी सटीक है कि करीब 30 अरब साल में भी इसमें सिर्फ 1 सेकंड की गलती होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में समय की सबसे छोटी इकाई ‘सेकंड’ की नई परिभाषा तय करने में मदद कर सकती है। यह घड़ी परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा स्तर बदलने पर निकलने वाली रोशनी की आवृत्ति को मापकर समय तय करती है। ऑप्टिकल घड़ियां अभी दुनिया की सबसे सटीक समय मापने वाली तकनीक मानी जाती हैं। इतनी सटीक घड़ी से सैटेलाइट नेविगेशन, टेलीकॉम और वैज्ञानिक माप में बड़ी मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे गुरुत्वाकर्षण में छोटे बदलाव, धरती की सतह में होने वाले परिवर्तन और ज्वालामुखी गतिविधियों को भी ज्यादा सटीक तरीके से समझा जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर दुनिया के अलग-अलग संस्थानों में ऐसी कम से कम तीन घड़ियां एक जैसी सटीकता के साथ काम करने लगें, तो भविष्य में ‘सेकेंड’ की परिभाषा को दोबारा तय किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य खबरें… केन्या में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ से 66 लोगों की मौत, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर अफ्रीकी देश केन्या में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश से नदियां उफान पर आ गईं। कई घरों में पानी भर गया और सड़क, बिजली और पानी की लाइनें भी खराब हो गईं। कुछ पुल टूटने के कारण कई सड़कें बंद करनी पड़ीं और कई स्कूलों में भी पानी घुस गया। सरकार ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश जारी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा गया है। अब तक 2000 से ज्यादा लोग अपने घर छोड़कर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। पुलिस और राहत टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा है कि प्रभावित लोगों तक खाना और मेडिकल मदद पहुंचाई जा रही है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार में फिर एयर स्ट्राइक की, तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य कैंप को निशाना बनाया पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में रविवार रातभर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने यह कार्रवाई ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत की। इसके जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के सैन्य कैंप पर हमला किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के मुताबिक, हमले में उन ठिकानों को निशाना बनाया गया जिनका इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे संगठन सीमा पार हमलों की तैयारी के लिए करते थे। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इन दावों को खारिज किया है। प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमलों में किसी आतंकी ठिकाने को नहीं, बल्कि कंधार के एक नशा मुक्ति केंद्र और खाली कंटेनरों को नुकसान हुआ। पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात अफगानिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया था, जिसका मलबा गिरने से क्वेटा में दो बच्चों समेत कुछ नागरिक घायल हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग के बीच LPG लेकर भारत आ रहा शिवालिक जहाज:कुछ घंटे में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा; कल नंदा देवी-जग लाडकी शिप भी पहुंचेंगे
    Next Article
    काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश,6 पर केस:NSUI ने किया था प्रदर्शन; 70 साल की महिला बोली- पहली बार इतनी परेशानी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment