Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में टीम इंडिया के फाइनल में जाने की प्रार्थना:विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर हुआ पूजन, हर-हर महादेव के लगे जयकारा

    7 hours ago

    1

    0

    टी - 20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती उतारकर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से कामना की। गुरुवार की सुबह भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने श्रद्धालुओं के साथ टी - 20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए शंखनाद किया और भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गंगा द्वार पर गूंजा जयकारा भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा - हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से ललिता घाट गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे राजेश शुक्ला ने कहा कि‌ अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए, तो इंग्लैंड के खिलाफ साधारण नहीं, बल्कि “खास” प्रदर्शन करना होगा। भारत के 140 करोड़ लोगों की कसौटी पर मेहनत से खरा उतरना होगा । श्रीकाशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है कि भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में विजयी होकर फाइनल में पहुंचे । यह रहे मौजूद प्रार्थना और उत्साहवर्धन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, मनीष शर्मा, निशि गर्ग, उत्कर्ष केसरी, संजय गर्ग, अमन एवं बड़ी संख्या में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक मौजूद रहे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर अलग-अलग सड़क हादसों में 7 की मौत:11 लोग गंभीर घायल, होली के दिन करंट से एक ने दम तोड़ा
    Next Article
    बाराबंकी में भीम आर्मी ने कोतवाली को घेरा:होली विवाद में FIR न दर्ज होने पर आक्रोश, पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment