Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत:मंदिर प्रशासन बोला- ऐसा कुछ भी नहीं, बंदरों की उछल-कूद से कलश टूटा

    14 hours ago

    1

    0

    काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने का मामला सामने आया है। वकील नित्यानंद राय ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में की है। मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष और वाराणसी कमिश्नर एस. राजलिंगम ने आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि एक छोटा स्वर्ण कलश बंदरों की उछल-कूद के दौरान गिर गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंदिर प्रशासन भी मामले की आंतरिक जांच कर रहा है। स्वर्ण शिखर की मजबूती का आकलन और मरम्मत के लिए IIT मद्रास से संपर्क किया गया है। इसकी रिपोर्ट और आकलन के बाद कलश को दोबारा स्थापित कराया जाएगा। 2 जगहों से गायब हुआ स्वर्ण कलश तेलियाबाग के रहने वाले वकील नित्यानंद राय ने 29 सितंबर को मंडलायुक्त के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी थी। उन्होंने मंदिर के उत्तरी द्वार के ऊपर दो स्थानों से स्वर्ण कलश गायब होने का दावा किया है। नित्यानंद राय के मुताबिक, सोना गायब होने के मामले में मंदिर प्रशासन से जानकारी मांगी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने मंदिर की वेबसाइट पर भी स्वर्ण शिखर से सोना हटाए जाने से संबंधित जानकारी उपलब्ध न होने की बात कही। शिकायत में शिखर के दूसरे हिस्सों में लगे सोने के छोटे पैच गायब होने की आशंका भी जताई गई है। कुछ जगहों पर सोने की परत हिलने की बात का जिक्र करते हुए इसके गिरने का खतरा बताया है। वकील बोले- मंदिर के सोने-चांदी की जानकारी सार्वजनिक हो नित्यानंद राय ने शिकायत में मंदिर में पहले हुई सोने-चांदी की चोरी की घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने जांच कराने के साथ मंदिर परिसर में सोने-चांदी के इस्तेमाल का विस्तृत विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने इसके लिए श्वेतपत्र जारी करने और उसकी जानकारी मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही है। उनका कहना है कि इससे स्वर्ण शिखर की स्थिति और धातुओं की सुरक्षा को लेकर स्पष्टता आएगी। अब पढ़िए, प्रशासन ने रिपोर्ट में क्या बताया? मंदिर प्रशासन ने रिपोर्ट में बताया- उत्तरी द्वार के ऊपर लगा एक स्वर्ण कलश हाल के दिनों में बंदरों की उछल-कूद के दौरान गिर गया था। उसे भंडारगृह में सुरक्षित रखा गया है। तकनीकी परीक्षण के बिना कलश को दोबारा स्थापित करना उचित नहीं होगा। इसी वजह से IIT मद्रास से संपर्क किया गया। संस्थान की टीम स्वर्ण शिखर का प्राथमिक सर्वे कर चुकी है और उसने पूरे शिखर की मरम्मत कराने की संस्तुति दी है। कमिश्नर बोले- कलश का हिस्सा गिरा, सोना एकदम सुरक्षित मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा- मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने की जानकारी गलत है। करीब तीन महीने पहले ओलावृष्टि के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने कलश का एक हिस्सा गिर गया था। मंदिर प्रशासन ने उसे सुरक्षित रख लिया है। शिखर की संरचनात्मक मजबूती का आकलन करने की जिम्मेदारी IIT मद्रास को दी गई है। इसके लिए भुगतान भी किया जा चुका है। संस्थान की टीम अक्टूबर के आखिर में मंदिर का दौरा करेगी। रिपोर्ट आने के बाद मरम्मत का काम कराया जाएगा। ----------- ये भी पढ़ें- शिवा और श्रद्धा की चैट सामने आई: फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा; बार-बार नंबर बदल लेती थी लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे 5 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस बीच शिवा और श्रद्धा की चैट सामने आई है। इसमें श्रद्धा ने शिवा से कहा था कि तुम्हारे साथ बुरा ही होगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोली- उसका खून चाहिए, योगी इंसाफ दिलाएं; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत
    Next Article
    सहारनपुर अरबीन हत्याकांड: पुलिस ने थाने से दौड़ाकर लाठीचार्ज किया:मां बोलीं- आरोपियों के घर बुलडोजर चले; धरने पर बैठीं सांसद इकरा हसन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment