Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोली- उसका खून चाहिए, योगी इंसाफ दिलाएं; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत

    15 hours ago

    1

    0

    'योगी जी, अभी कोई और होता तो बुलडोजर चल गया होता। एक मां की लाज रख लीजिए। हमें इंसाफ दिला दीजिए। आपको आपकी मां का वास्ता। हमें उस लड़के का खून चाहिए।' ये शब्द समरीन की मां सूफिया बानो के हैं। वह रोते-बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह 16 साल से विधवा हैं। अकेले अपने 7 बच्चों को पाल रही हैं। अवनीश जयसवाल उर्फ देव पिछले 4 महीने से समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था। एक दिन समरीन ने लड़के को कुछ भला-बुरा कह दिया था, तो उसने उसकी हत्या कर दी। लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से सोमवार शाम 24 साल की समरीन की गिरकर मौत हो गई थी। वह अवनीश के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद अवनीश भाग गया था। अब समरीन के परिवार ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। हथेली पर से बनाया था दिल, समरीन के नाम की लगाई मेंहदी 3 तस्वीरें देखिए… लोकेशन नहीं भेज पाई, फोन बंद हुआ पुलिस को परिजनों ने बताया कि दोपहर 3 बजे के समय जब बड़ी बहन शीबा और समरीन की दोस्त ने संपर्क किया, तो समरीन काफी घबराई हुई थी। उसने अपनी बड़ी बहन को बताया कि देव उसे आने नहीं दे रहा है। वह अपनी लोकेशन भेज रही है, ताकि उसके लिए कैब बुक कर दी जाए। लेकिन, कुछ देर बाद ही समरीन का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका और रात करीब 10:30 बजे परिजनों को इस पूरी घटना की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि समरीन कभी भी घर से एक या दो किलोमीटर से ज्यादा दूर अकेले नहीं जाती थी। मुख्य बाजार और शॉपिंग की जगह भी घर के पास ही है। ऐसे में वह घर से इतनी दूर कैसे पहुंची और यह मामला कैसे बढ़ा, इसको लेकर परिवार गहरे संदेह में है। शादी नहीं करने पर घर आने की दी थी धमकी परिजनों के मुताबिक, समरीन अपनी बड़ी बहन शीबा के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों घर से करीब एक किलोमीटर दूर तक गईं। इसके बाद समरीन, अवनीश से आखिरी बार बात करने के लिए गई। वह उसे बताना चाहती थी कि उनके बीच कोई रिश्ता नहीं हो सकता। इसके बाद बड़ी बहन अपने काम पर चली गई। परिजनों का आरोप है कि अवनीश पिछले चार महीने से समरीन को परेशान कर रहा था। उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। समरीन और उसका परिवार अलग-अलग धर्मों के होने के कारण शादी के लिए तैयार नहीं थे। आरोप है कि युवक फोन पर लगातार धमकी देता था कि अगर उसने शादी नहीं की, तो वह उसके घर आ जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। -------------------------------------- इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से गिरी युवती शादीशुदा थी:तलाक का केस चल रहा, दो भाई विदेश में; जिसके साथ रुकी थी, मौत के बाद वह भागा लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक लड़के के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद लड़का भाग गया। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 बजे हुई। दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। लड़की की पहचान समरीन के रूप में हुई है। वह लखनऊ की ही रहने वाली थी। लड़का अवनीश जायसवाल उर्फ देव सुल्तानपुर का रहने वाला है। समरीन एक होटल में काम करती थी और शादीशुदा थी। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। इसे लेकर सोमवार को उसकी पेशी थी, लेकिन वह नहीं गई। वह सुबह 11 बजे बहन हबीबा के लिए कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता चौधरी विवाद के बाद दिल्ली तलब हुए अजय राय:राहुल गांधी करेंगे बात, कौन अध्यक्ष’ से शुरू हुआ था विवाद
    Next Article
    काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत:मंदिर प्रशासन बोला- ऐसा कुछ भी नहीं, बंदरों की उछल-कूद से कलश टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment