Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर अरबीन हत्याकांड: पुलिस ने थाने से दौड़ाकर लाठीचार्ज किया:मां बोलीं- आरोपियों के घर बुलडोजर चले; धरने पर बैठीं सांसद इकरा हसन

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में टायर फैक्ट्री मालिक अरबीन के मर्डर केस में पांच दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे गुस्साए अरबीन के परिवार वाले सैंकड़ों लोगों के साथ बुधवार को गंगोह कोतवाली पहुंचे। अरबीन की मां कोतवाली में धरना देते हुए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग करने लगीं। पुलिस ने भीड़ बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों को कोतवाली से बाहर निकाला। उपद्रव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। अरबीन के भाई को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 दिन का और समय मांगा है। पुलिस के आश्वासन के बाद अरबीन के परिवार वाले वापस चले गए। पूरा मामला गंगोह के गांव कलरेहड़ी का है। जहां शुक्रवार रात टायर से ऑयल निकालने वाली फैक्ट्री के मालिक अरबीन चौहान (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी तक मुख्य आरोपी नीरज की गिरफ्तारी की गई है। लाठीचार्ज की 3 तस्वीरें… फैक्ट्री मालिक की मां बेटी-बेटे के साथ धरने पर बैठीं अरबीन की मां जुबैदा, बेटी सुहाना, एक्सा और सिफा के साथ उनकी बहनें मेहरुबा, शेरो, नूरजहां, मुदी और अफसाना भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। मृतक के भाई अमजद समेत परिवार के अन्य सदस्य भी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे। परिवार वालों ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। अरबीन के हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सांसद इकरा और विधायक नाहिद हसन पहुंचे हत्याकांड के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में सपा सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन भी पहुंचे। इनके अलावा नियाज प्रधान, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, हमजा मसूद और संदीप चौधरी समेत कई राजनीतिक दलों और संगठनों के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एसडीपीआई और किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कुछ वकील भी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इकरा बोलीं- न्याय के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे सांसद इकरा हसन ने कहा- अरबीन चौहान की हत्या बेहद दुखद घटना है। वह अपना कारोबार करने के लिए कैराना से गंगोह आए थे। उनकी तीन छोटी बेटियां और एक बेटा है। हम सभी परिवार को न्याय दिलाने के लिए यहां पहुंचे हैं। नामजद करीब 15 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वीडियो में दिख रहा है कि अरबीन की मौत के बाद भी उन्हें पीटा गया। यह बेहद दर्दनाक है। पुलिस-प्रशासन ने दो-तीन दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर तय समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में लोग दोबारा धरने पर बैठेंगे। इकरा हसन ने कहा कि मुकदमे में मृतक के भाई को वादी बनाया जाए। पुलिस ने इस पर सहमति जताई है। चश्मदीद गवाह होने से केस मजबूत है। इस मामले में कोई क्रॉस केस नहीं होगा। अगर न्याय नहीं मिला तो हम पूरी मजबूती से इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। गंगोह कोतवाली पहुंचे विधायक नाहिद हसन ने कहा- “अरबीन चौहान हत्याकांड को पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी को लेकर मृतक के परिजन और स्थानीय लोग गंगोह कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोगों को कोतवाली से बाहर निकाला है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने और मृतक के भाइयों के साथ मारपीट की है। अरबीन की महिला रिश्तेदार मेहरूबा ने बताया- अरबीन चौहान मेरी बुआ का लड़का था। घटना वाले दिन वह मेरे पास था। रात करीब 8-9 बजे उसकी फैक्ट्री से फोन आया कि वहां कुछ नशेड़ी लोग हंगामा कर रहे हैं। उसने कहा था कि वह जल्दी लौट आएगा। इसके बाद उसने मेरे बड़े लड़के राकिब को अपने साथ भेजने से मना किया, लेकिन बाद में सादिक को भी फोन किया। वहां पहुंचते ही दोनों पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया गया। अरबीन के सिर में गंभीर चोटें आईं और सादिक की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है। उसके सिर में 24 टांके आए हैं। अरबीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के पांच दिन बाद भी हमें इंसाफ नहीं मिला है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन हम बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी चाहते हैं। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोतवाली से बाहर निकाला धरने की जानकारी मिलने पर सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार और नानौता व तीतरो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। भीड़ बढ़ने और स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को कोतवाली परिसर से बाहर निकाल दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान मृतक के भाई अमजद और उनके एक अन्य भाई के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की। पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी उनसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 दिन का समय मांगा है। परिजन आश्वासन के बाद वापस चले गए। बता दें, इससे पहले भी फैक्ट्री मालिक की जब हत्या हुई थी, तब पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करने का समय 3 दिन का दिया था। इसके बाद परिजन शव को ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब पूरा मामला पढ़िए… फैक्ट्री के धुएं को लेकर हुआ था विवाद गंगोह के गांव कलरेहड़ी स्थित टायर से ऑयल निकालने वाली फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 10-15 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर फैक्ट्री पहुंचे थे। उन्होंने फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान (45) से फैक्ट्री बंद करने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भतीजे सादिक को भी पीटा गया। आरोपियों के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अरबीन की मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव और आक्रोश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत:मंदिर प्रशासन बोला- ऐसा कुछ भी नहीं, बंदरों की उछल-कूद से कलश टूटा
    Next Article
    पारिवारिक विरासत न होती तो राहुल-अखिलेश पार्षद भी न बनते:केशव बोले- कांग्रेस-सपा प्राइवेट कंपनी, 2047 तक PM-CM पद खाली नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment