Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी डीएम ने क्षतिग्रस्त सड़कों पर जताई नाराजगी:जल निगम, सिंचाई व नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में जल निगम, सिंचाई और नलकूप विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 102 परियोजनाओं का टेस्टिंग और ट्रायल बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के तहत कुल 275 पेयजल परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें से 165 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 63 परियोजनाओं से पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है, जबकि 102 परियोजनाओं का टेस्टिंग और ट्रायल रन चल रहा है। शेष 110 परियोजनाएं मार्च 2027 तक पूरी की जाएंगी। टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, गृह संयोजन और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्यों में धीमी गति पर असंतोष जताया। उन्होंने फर्म जे.एम.सी. और बाबा जी.ए. इन्फ्रा. को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों में तेजी लाएं। डीएम ने जोर दिया कि पाइपलाइन बिछाने से टूटी सड़कों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। नलकूप विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता नलकूप को सभी नलकूपों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि खरीफ की फसल के लिए किसानों को सिंचाई संबंधी कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम समय पर उठाए जाएं। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि क्षतिग्रस्त नहरों का सर्वे कराकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर मेरठ मेडिकल में वृक्षारोपण:डॉक्टर्स बोले- ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति
    Next Article
    गोरखपुर में निकाली गई जागरूकता राइड:सिटी हॉस्पिटल की CSR की पहल, विशेष बच्चों को ₹1.27 लाख की सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment