Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी डीएम पोषण समिति बैठक में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण:नगर-सिराथू के सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए

    15 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में हुई बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर नगर और सिराथू के सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों से समन्वय कर इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित हों। बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों की शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग का कार्य पूरा करने और इसी आधार पर पुष्टाहार वितरण सुनिश्चित करने को कहा। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ा क्षेत्र के सीडीपीओ का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने को कहा। फरवरी माह में पोषण पुनर्वास केंद्र में केवल 15 सैम (गंभीर तीव्र कुपोषण) बच्चों के भर्ती होने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सैम बच्चों को भर्ती कराने और उनका नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष केंद्रों का निर्माण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य और जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मातृ शिशु कल्याण संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन:लंबित भुगतान और अवकाश के दिनों में ड्यूटी न लगाने की मांग
    Next Article
    हाथरस में न्याय रथ रवाना:घर-घर पहुंचेगी कानूनी जानकारी, लोक अदालत का होगा प्रचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment