Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी DRM ने भरवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया:अंडरपास ब्रिज का टेंडर जारी, अगले साल निर्माण; नया फुट ओवरब्रिज बनेगा

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के भरवारी रेलवे स्टेशन का बुधवार को प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अंडरपास ब्रिज और फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर भी जानकारी दी। भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए रेलवे अंडरपास ब्रिज के निर्माण के संबंध में पूछे जाने पर DRM अग्रवाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल तक अंडरपास ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्लेटफार्म पर बने जर्जर फुट ओवरब्रिज के सवाल पर DRM ने कहा कि जल्द ही इसके स्थान पर नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं, भरवारी रेलवे स्टेशन पर अन्य यात्री ट्रेनों के ठहराव के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में पत्र भेजा जाए, जिसके बाद विचार किया जाएगा कि किन ट्रेनों का स्टॉपेज यहां दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर RUB/ROB (रेलवे अंडरपास ब्रिज/रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण की मांग में ग्लोबल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन और उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित वैश्य की सक्रिय भूमिका रही है। एसोसिएशन वर्षों से इस क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत था। रोहित वैश्य ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने 9 मार्च 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपकर भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर RUB/ROB निर्माण की मांग की थी। इसके बाद, 18 नवंबर 2025 को रोहित वैश्य ने प्रयागराज मंडल के ADRM के साथ प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों के समक्ष यातायात समस्याओं, सुरक्षा चुनौतियों तथा स्थानीय नागरिकों की मांगों को विस्तार से रखा था। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की भी मांग की थी। इन प्रयासों के क्रम में, 3 दिसंबर 2025 को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल, ADRM नवीन प्रकाश, GM नरेशपाल और इंजीनियरिंग टीम ने भरवारी रेलवे क्रॉसिंग का विस्तृत निरीक्षण किया था। इस दौरान परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, यातायात व्यवस्था और स्थानीय आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया गया था। बुधवार को DRM का यह निरीक्षण इन्हीं पूर्व की समीक्षाओं और स्थानीय मांगों के मद्देनजर हुआ, जिसमें उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर अपडेट दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेमपिपरा रोड पर गहरा गड्ढा बना राहगीरों के लिए मुसीबत:राम आधार की दुकान के पास बना जानलेवा गड्ढा, लोगों में नाराजगी
    Next Article
    हरदोई में बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता शिविर आयोजित:वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कानूनी सहायता पर दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment