Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी एसपी ने 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:नौ दरोगा शामिल, एक को गैर जनपद भेजा गया

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने देर रात जनपद के 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस फेरबदल में नौ उपनिरीक्षक (दरोगा) शामिल हैं, जिनमें से एक को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है। सदर कोतवाली के शमसाबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल श्रीवास्तव को थाना करारी भेजा गया है। पिपरी थाने से उपनिरीक्षक योगेश कुमार यादव को शमसाबाद चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में, उपनिरीक्षक गणेश कुमार को चौकी प्रभारी शहजादपुर (थाना कोखराज) से हटाकर चौकी प्रभारी अवाना आलमपुर (थाना करारी) की जिम्मेदारी दी गई है। अवाना आलमपुर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह को अब चौकी प्रभारी शहजादपुर (थाना कोखराज) बनाया गया है। उपनिरीक्षक उदय नारायण यादव को थाना चरवा से हटाकर वहीं की सैयद सरावां चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां तैनात रहे उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव को चौकी प्रभारी भगवानपुर में नई तैनाती मिली है। विकास मिश्रा को भगवानपुर चौकी (थाना सरायअकिल) से हटाकर नारा चौकी प्रभारी (थाना मंझनपुर) बनाया गया है। नारा चौकी के प्रभारी रहे दीपक मिश्रा का गैर जनपद तबादला होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया है। साइबर थाने से उपनिरीक्षक आस्तिक त्रिपाठी को करारी भेजा गया है। दीवान राजेश कुमार (डायल-112) को चालक पद पर दोबारा तैनात किया गया है। अतुल उपाध्याय को पश्चिम शरीरा से चौकी सैय्यद सरावां (थाना चरवा) में तैनाती मिली है। आरक्षी राज गौतम को पुलिस लाइन से सीसीटीएनएस थाना संदीपन घाट भेजा गया है, जबकि बृजेश यादव (सीसीटीएनएस थाना संदीपन घाट) को उसी पद पर थाना मंझनपुर स्थानांतरित किया गया है। सनी कुमार को सराय अकिल से पुलिस लाइन, प्रदीप कुमार को निरीक्षण शाखा से प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय, विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय, प्रिया शुक्ला को पुलिस लाइन से सीओ कार्यालय मंझनपुर, अंकित यादव को चुनाव सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राघवेंद्र को पुलिस लाइन से चौकी देवीगंज, अखिलेश को संदीपन घाट से थाना कोखराज, संतोष को पुलिस लाइन से सैनी, सूबेदार सरोज को चौकी सिंघिया कोखराज से संदीपन घाट, इंद्रेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी हर्रायपुर, जयवीर सिंह को चौकी भरवारी और अश्वनी को पुलिस लाइन पैरोकार सीओ चायल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक रागिनी सोनकर ने सरकार को घेरा:रोजगार, कानून-व्यवस्था और फर्जी एनकाउंटर पर उठाए सवाल
    Next Article
    लखनऊ में बीच रोड 45 मिनट जलता रहा डंपर, VIDEO:धमाके के साथ लगी आग, टायर फटते ही पिलर से टकराया; चालक झुलसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment