Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक रागिनी सोनकर ने सरकार को घेरा:रोजगार, कानून-व्यवस्था और फर्जी एनकाउंटर पर उठाए सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मछलीशहर (जौनपुर) की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने युवाओं के रोजगार और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, साथ ही सरकार की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी गंभीर आरोप लगाए। डॉ. सोनकर ने सरकारी नियुक्तियों में हो रही देरी और विसंगतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवा अवसाद में हैं क्योंकि नियुक्तियां न होने के कारण उनकी शादियां तक नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने रोजगार को केवल रिक्त पद भरना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों का आधार बताया। उन्होंने लोक सेवा आयोग (UPPSC) समेत अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर और संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। विधायक ने मांग की कि सरकार विगत वर्षों की नियुक्तियों का विवरण सदन के पटल पर रखे और एक ऐसी स्पष्ट नीति बनाए जो योग्यता को प्राथमिकता दे। कानून-व्यवस्था को "विफल" बताते हुए डॉ. सोनकर ने प्रयागराज के खटिक समाज के चार नाबालिग बच्चों - करन, प्रिंस, प्रतीक और प्रियांशु की संदिग्ध मृत्यु का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इसे सामान्य डूबने का मामला बताकर टालना चाहती है, जबकि यह एक गंभीर साजिश का हिस्सा हो सकता है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर के मामलों को 'कथित फर्जी एनकाउंटर' बताया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हिरासत में लेने के बाद 28 जनवरी को गोली मारना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। डॉ. सोनकर ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा, जमीन का पट्टा और आवास प्रदान किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज:CMO ने कंट्रोल रूम बनाया, मंडल में सबसे पीछे जिला
    Next Article
    कौशांबी एसपी ने 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:नौ दरोगा शामिल, एक को गैर जनपद भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment