Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी हाईवे पर कंटेनर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत:स्कॉर्पियो चालक की मौके पर मौत, पुलिस ने वाहनों को हटवाया

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज हाईवे पर देर रात एक कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव के पास देर रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुई। कानपुर से प्रयागराज जा रहे एक कंटेनर (HR 47G 1643) ने आगे चल रही स्कॉर्पियो (UP 70GR 5888) में पीछे से टक्कर मार दी। मृतक स्कॉर्पियो चालक की पहचान कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा निवासी शिवांक त्रिपाठी (30) पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को तुरंत हटवाया। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में दिनदहाड़े किसान की हत्या का मामला:फार्म हाउस पर मिली संदिग्ध किताब; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक है दिन का तापमान:आगरा में रात का तापमान भी 3.5 डिग्री अधिक, 4 दिनों में 20 डिग्री से अधिक होगा न्यूनतम पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment