Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दिनदहाड़े किसान की हत्या का मामला:फार्म हाउस पर मिली संदिग्ध किताब; पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े किसान विशाल सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार विशाल अपने भाई विवेक सिंह के साथ खेती-बाड़ी का काम करते थे। गुरुवार को वे गांव के बाहर स्थित अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और कनपटी पर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के करीबी रिश्तेदारों पर शक जताया है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर के नेतृत्व में पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस कई एंगल्स पर काम कर रही है और जांच का केंद्र बिंदु अभी स्पष्ट किया जा रहा है। फार्म हाउस पर मिली संदिग्ध किताब विशाल सिंह के फार्म हाउस से एक किताब भी बरामद हुई है, जिसमें हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं करने के बाद साक्ष्य समाप्त करने के उपाय लिखे गए हैं। यह किताब जांच के लिए महत्वपूर्ण सुराग मानी जा रही है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि इनपुट, फोन कॉल और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली के रंग में खूनी झगड़ा::पत्नी का बचाव करने पहुंचे मजदूर को डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत; 5 पर केस
    Next Article
    कौशांबी हाईवे पर कंटेनर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत:स्कॉर्पियो चालक की मौके पर मौत, पुलिस ने वाहनों को हटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment