Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी के पीजी कॉलेज में मिला अवैध होटल:ABVP ने परिसर चलो अभियान चलाकर किया खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 'परिसर चलो अभियान' के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। करारी क्षेत्र के म्योहर स्थित केपीएस पीजी लॉ कॉलेज परिसर में अवैध रूप से होटल और अन्य व्यावसायिक बोर्ड संचालित होते पाए गए। ABVP कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक कमरे में दो बेड और सोफे जैसी वस्तुएं मिलीं, जो होटल जैसी व्यवस्था की ओर इशारा करती हैं। परिसर में छात्र नदारद मिले। जांच में यह भी सामने आया कि लॉ कॉलेज के परिसर में अवैध रूप से बेसिक शिक्षा की कक्षाएं भी संचालित की जा रही थीं। महाविद्यालय में मौजूद किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति या कर्मचारी ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। ABVP के जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने इसे 'शिक्षा के मंदिर में होटल और गेस्ट हाउस का संचालन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। जिला प्रशासन से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। चेतावनी दी किजल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ABVP कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। महाविद्यालय की जांच के दौरान ABVP के जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला, विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक सुशील कुमार सोनकर, तहसील संयोजक प्रशांत, शौर्य पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस पूरे मामले पर केपीएस पीजी कॉलेज के प्रबंधक पुष्पराज सिंह के बड़े भाई कुंवर सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि कॉलेज परिसर में कोई होटल संचालित नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के गेट पर लगा होटल का बोर्ड किसी स्टाफ ने गलती से लगा दिया था, जिसे दूसरी जगह लगना था और उसे हटवाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब की समीक्षा:कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया
    Next Article
    रामपुर में खेलो इंडिया एथलेटिक्स ट्रायल शुरू:शहीदी आजम स्टेडियम में हुई चयन प्रक्रिया, पहले दिन आए कम प्रतिभागी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment