Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब की समीक्षा:कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शुक्रवार को मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को ईएलसी सक्रिय करने तथा पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि प्रत्येक महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर उसे निरंतर सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि मतदान और मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना हर नागरिक का दायित्व है। मुख्य वक्ता और जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईएलसी का लक्ष्य युवा छात्र-छात्राओं को उनके चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पंजीकरण व मतदान प्रक्रिया से परिचित कराना है। सै. मो. मुस्तफा ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्षा में कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए जाएं। साथ ही, प्रत्येक कॉलेज से एक स्वीप नोडल अधिकारी और एक-एक बालक-बालिका कैंपस एंबेसडर नामित कर उनकी सूची विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राएं प्रारूप-6 के माध्यम से अपना नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ को प्रस्तुत किया जा सकता है या ECINET ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। सभी महाविद्यालयों में मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मौर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। मंच संचालन उत्कर्ष त्रिपाठी और श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में चंद्रशेखर आज़ाद का 95वां शहादत दिवस:टाउन हॉल मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोग शामिल
    Next Article
    कौशांबी के पीजी कॉलेज में मिला अवैध होटल:ABVP ने परिसर चलो अभियान चलाकर किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment