Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ:सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूरे होने पर हुआ आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर स्थित बस डिपो परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार के "नव निर्माण के नौ वर्ष" पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, जितेंद्र सोनकर, हुबलाल दिवाकर, चंद्र दत्त शुक्ल और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 305 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल था। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ-साथ सभी धर्मों के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रति जोड़े के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाते हैं, 25 हजार रुपये से घरेलू सामान उपलब्ध कराया जाता है और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमें दबकर और मुंह लटकाकर रहने की जरूरत नहीं':जौनपुर में बृजभूषण बोले- जिनका इतिहास नहीं है वो अपना इतिहास खोंजे
    Next Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझे से बच्ची की गर्दन-अंगुली कटी:10 टांके लगे, पिता बोले- आरोपियों को जेल भेजा जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment