Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य बोले- यह कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है

    14 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार शाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि यह महाभियान-2026 पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण' के मूलमंत्र पर आधारित है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से कार्य करता है। मौर्य ने जोर दिया कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की क्षमता, दक्षता और वैचारिक मजबूती का विकास होता है। यह पार्टी की सतत प्रक्रिया और संगठन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रकाश स्तंभ है, और 'राष्ट्र प्रथम, एकात्म मानववाद, अंत्योदय तथा अनेकता में एकता' की अवधारणा पार्टी की मूल विचारधारा है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यकर्ताओं को संस्थापक नेताओं के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। यह संगठनात्मक एकजुटता को सुदृढ़ करेगी और आगामी दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। इसी क्रम में जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत की महान संस्कृति को अनेक महापुरुषों ने अपने चिंतन और दर्शन से समृद्ध किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, सह संयोजक जितेंद्र साहू, ज्योति केसरवानी, शिवमूरत पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयचंद मिश्रा, पुष्पा देवी, अनीता त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेन से 4,884-मील की दूरी तय करके काशी पहुंची माफलदा:कत्थक के जादू से श्रोताओं को झूमाया,बोले-शिव का दर्शन हुआ
    Next Article
    800 साल पुरानी मूर्ति चोरी मामले में दो गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा के जैन मंदिर में ₹1 करोड़ की चोरी हुई थी, एक आरोपी वहां का कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment