Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में गड्ढे में डूबकर किशोरी की मौत:भैंस को पानी पिलाने गई थी, पैर फिसलने से हुआ हादसा

    11 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में एक किशोरी की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह भैंस को पानी पिलाने गई थी। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसर गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मजदूरी करता है परिवार तरसौरा गांव निवासी सुरेश खेती-किसानी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार को वह अपनी पत्नी शम्मी देवी के साथ खेत में काम करने गए थे। उनकी 15 वर्षीय बेटी रुचि और पांच वर्षीय बेटा कार्तिक भी उनके साथ खेत में थे। दोपहर करीब 11:30 बजे सुरेश ने दोनों बच्चों को घर जाकर खाना खाने और भैंस को पानी पिलाने के लिए कहा। पैर फिसलने से हुआ हादसा बच्चे घर पहुंचे तो दादी सावित्री देवी ने उन्हें पहले खाना खाने को कहा। हालांकि, रुचि ने भैंस को पहले पानी पिलाने की बात कही। इसके बाद वह अपने छोटे भाई कार्तिक के साथ भैंस लेकर गांव के किनारे गंगा के बाढ़ के पानी से भरे एक गड्ढे (सोता) पर गई। भैंस को पानी पिलाते समय रुचि का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। आधे घंटे खोजबीन के बाद मिली यह देखकर कार्तिक जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगा, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। वह तुरंत घर भागा और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में रुचि की तलाश शुरू की। लगभग आधे घंटे की खोजबीन के बाद रुचि को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घर में सबसे बड़ी थी रुचि रुचि अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके बाद शनि (13), लकी (12), सुहानी (10), खुशी (7) और सबसे छोटा भाई कार्तिक (5) हैं। घटना के समय रुचि और कार्तिक खेत से घर लौटे थे, जबकि अन्य बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, रुचि ने पिछले साल कक्षा आठ पास की थी, लेकिन इस वर्ष उसका किसी विद्यालय में दाखिला नहीं हुआ था। छोटा भाई कार्तिक अभी पांच वर्ष का होने के कारण स्कूल नहीं जाता था। घटना की सूचना मिलने पर खेत में काम कर रहे उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। बेटी की असामयिक मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला और उसकी बहन को ससुराल वालों ने पीटा, VIDEO:पति की मौत के बाद ससुर और ननदें घर से निकालने की कर रहीं कोशिश
    Next Article
    तौकीर रजा की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई:मौलाना के वकील पेश करेंगे दलील, 26 सितंबर को बरेली में हुआ था बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment