Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला और उसकी बहन को ससुराल वालों ने पीटा, VIDEO:पति की मौत के बाद ससुर और ननदें घर से निकालने की कर रहीं कोशिश

    9 hours ago

    1

    0

    औरैया में एक महिला और उसकी बहन के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के ससुर और ननदें उन्हें पीटते हुए दिख रही हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की पहचान आकांक्षा तिवारी के रूप में हुई है। उनका विवाह 3 मई 2023 को शिवकुमार तिवारी से हुआ था और उनकी 16 महीने की एक बेटी श्रेया है। आकांक्षा के पति शिवकुमार का निधन 28 अगस्त 2025 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद से ही उनके ससुर महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें सोनी व रुचि कथित तौर पर उन्हें घर से निकालने के लिए प्रताड़ित कर रही थीं। आकांक्षा के अनुसार, ससुराल वाले पहले भी कई बार उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुके थे। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने 112 नंबर पर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया था। लगभग एक महीने पहले, आकांक्षा ने अपने माता-पिता को इस स्थिति के बारे में बताया। उनके पिता मनोज कुमार और छोटी बहन प्रतीक्षा उन्हें समझाने के लिए औरैया आए थे। प्रतीक्षा तब से आकांक्षा के साथ ही रह रही थी। यह घटना 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे हुई। बताया गया है कि आकांक्षा के ससुर महेंद्र बाबू ने आकांक्षा और उनकी बहन प्रतीक्षा को गाली-गलौज करते हुए घर से निकल जाने को कहा। जब आकांक्षा ने इसका विरोध किया, तो महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें सोनी व रुचि ने घर के अंदर आकांक्षा के साथ मारपीट की। इसके बाद, सोनी और रुचि ने आकांक्षा को कथित तौर पर गालियां देते हुए घर के अंदर से खींचकर बाहर निकाला और दोबारा पीटा, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। मारपीट की इस घटना के कुछ हिस्से को आकांक्षा की बहन प्रतीक्षा ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो अब पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है, जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान:बुकिंग के बाद भी देरी, एजेंसी ने 24 घंटे में आपूर्ति का दावा किया
    Next Article
    कौशांबी में गड्ढे में डूबकर किशोरी की मौत:भैंस को पानी पिलाने गई थी, पैर फिसलने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment