Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ग्रामसभा भूमि से अवैध कब्जा हटा:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल ध्वस्त की, अन्य अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश

    21 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर में जिला प्रशासन ने ग्रामसभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया। राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अनाधिकृत रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। उप जिलाधिकारी मंझनपुर ने बताया कि यह कार्रवाई सुषमा पत्नी बृजेश कुमार निवासी अहिरन की डांडी, मजरा उरई अशरफपुर की शिकायत पर की गई। सुषमा ने बताया था कि ग्राम स्थित आरजी संख्या 467 (रकबा 0.166 हेक्टेयर) खतौनी में बंजर खाते की भूमि है। इस भूमि के लगभग 02 बिस्वा हिस्से पर ज्ञान सिंह पुत्र रामहित ने पिलर डालकर 06 फीट ऊंची दीवार का निर्माण कर लिया था। इस शिकायत के संबंध में उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी। तहसीलदार की जांच में पाया गया कि ग्राम के ज्ञान सिंह ने आरजी संख्या 465, 467 और 469 बंजर खाते की भूमि पर अनाधिकृत रूप से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से हटवाकर ग्रामसभा की भूमि को खाली कराया। जांच के दौरान ग्रामसभा की भूमि पर अन्य व्यक्तियों के भी अवैध मकान बने पाए गए। इस पर उप जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल को निर्देशित किया कि वे सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज मतदान:4268 अधिवक्ता डालेंगे वोट, 60 बूथों पर होगी वोटिंग
    Next Article
    SIR में तार्किक विसंगतियों की सुनवाई की समीक्षा:जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग नोटिस सुनवाई में प्रगति लाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment