Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी:परिवार शादी समारोह में गया था, देर रात हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित नया नगर प्रथम मोहल्ले में बीती देर रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 6 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए। घटना के समय घर के मालिक अखलाक अहमद अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अखलाक अहमद गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लगभग 2 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे जेवरात और नकदी गायब थे। 3 तस्वीरें देखिए… पीड़ित अखलाक अहमद के अनुसार, चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, चांदी की जूतियां, गले का हार, कान के बाले, दो जोड़ी पायल, दो बिछिया, 15 हजार रुपये नकद और हाथ का झाला सहित कुल लगभग 6 लाख रुपये का सामान चुराया है। अखलाक अहमद ने तत्काल डायल 112 और मंझनपुर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से छेड़खानी करने वाले मौलाना का एनकाउंटर:मुरादाबाद में रोड पर अभद्रता की थी, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर गोली चलाई
    Next Article
    लखनऊ में 7–21 मई तक स्व-जनगणना:घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, 12 हजार कर्मचारी करने आएंगे वेरिफिकेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment