Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7–21 मई तक स्व-जनगणना:घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, 12 हजार कर्मचारी करने आएंगे वेरिफिकेशन

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत 7 से 21 मई तक स्व-जनगणना कराई जाएगी। इस बार प्रशासन ने डिजिटल और ग्राउंड टीम का संयुक्त मॉडल तैयार किया है, जिसमें नागरिक खुद घर बैठे जानकारी भरेंगे और बाद में फील्ड टीमें उसका सत्यापन करेंगी। जिलाधिकारी विशाख जी. की मॉनिटरिंग में एन्यूमेरेटर के साथ नगर निगम जोनल अधिकारी, तहसील में SDM मॉनिटरिंग करेंगे। जागरूकता अभियान में पार्षद अपने वार्ड में लोगों के बीच जाएंगे, ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए। मोबाइल से 5 मिनट में पूरा होगा प्रोसेस लखनऊ में अब परिवार का कोई भी एक सदस्य घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से पूरी जानकारी भर सकता है। जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर लोगों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने पर खास जोर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार खुद अपनी डिटेल भर सकें। इसके बाद एन्यूमेरेटर सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए घर आएंगे। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि वेबसाइट पर क्या करना है, तो यहां पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस पढ़िए। सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें लॉगइन करके परिवार का प्रोफाइल बनाएं लॉगइन करने के बाद सबसे पहले ‘Household’ यानी परिवार का प्रोफाइल बनाना होगा। इसमें आपके घर का पता, मकान का प्रकार, बिजली-पानी जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होगी। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें फॉर्म सबमिट करें और यूनिक आईडी सेव करें अगर बीच में छूट गया तो बाद में भी पूरा कर सकते हैं एन्यूमेरेटर कब आएगा और क्या करेगा मदद चाहिए तो क्या करें लखनऊ में दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया लखनऊ में स्व-जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में परिवार खुद ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरेंगे। दूसरे चरण में बीएलओ और अन्य टीमें घर-घर जाकर इस डेटा का सत्यापन करेंगी और जिन परिवारों ने फॉर्म नहीं भरा, उनका डेटा मौके पर ही दर्ज करेंगी। 12 हजार एन्यूमेरेटर समेत अन्य कर्मचारी लगाए गए हैं लखनऊ में करीब 12 हजार की संख्या में एन्यूमेरेटर तैनात किए गए हैं। आमतौर पर हर एन्यूमेरेटर को एक क्षेत्र दिया जाता है, जिसमें करीब 150 से 200 परिवार आते हैं। यही एन्यूमेरेटर अपने क्षेत्र के सभी घरों तक पहुंचकर जनगणना का काम पूरा कराएंगे। नगर निगम और आंगनबाड़ी की भूमिका एक एन्यूमेरेटर कितने परिवार में जाएगा एक एन्यूमेरेटर को औसतन 150 से 200 परिवार की जिम्मेदारी दी जाती है। वह अपने क्षेत्र में सभी घरों का सर्वे करेगा, चाहे उन्होंने ऑनलाइन स्व-जनगणना की हो या नहीं। क्या है पूरी प्रक्रिया ? जिला प्रशासन रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और वार्ड स्तर पर बैनर-पोस्टर और कार्यशालाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद ऑनलाइन स्व-जनगणना करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी:परिवार शादी समारोह में गया था, देर रात हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    बरेली में तपिश से मिली बड़ी राहत:अप्रैल के आखिरी दिन हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पारे में आई 10 डिग्री की गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment